क्लीन ग्रीन पैनल ने चलाया अभियान, लगाएंगे 25000 पौधे : एस एस बांगा

05-June-2023

  • पहले दिन लगभग 16 कंपनी ने अभियान में भाग लेते हुए 1650 पौधे लगाए
  • सभी के लिए ऍफ़ आई ए कार्यलय पर पौधे उपलब्ध करवाए गए है
  • सेल्फी विथ प्लांटेशन अभियान कि शुरुआत, 7 जुलाई तक चलेगा

अभी में हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा जारी किया गया डाटा जिसमे फरीदाबाद की कुल आबादी लगभग 14 लाख में सिर्फ 6 लाख पेड़ है जो सभी जिलों में सबसे कम है वही दूसरी तरफ प्रदूषण के हिसाब से फरीदाबाद ऊपर है जो बेहद चिंताजनक विषय है ऐसे में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के क्लीन ग्रीन पैनल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 7 जुलाई वन महोत्सव तक एक बड़ा अभियान सेल्फी विथ प्लांटेशन 2 चलाया जायेगा जिसका लक्ष्य लगभग 25000 पौधे लगाने का रखा गया है, उक्त बाते क्लीन ग्रीन के चेयरमैन एस एस बांगा ने कही | बांगा जी बताया कि पिछले साल सेल्फी विथ प्लांटेशन अभियान के तहत लगभग 15000 पौधे लगाए गए थे जिसमे शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ, सामाजिक सगठन व् इंडस्ट्रीज ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था |

ऍफ़ आई ए (फरीदाबाद इडस्ट्रीज एसोसिएशन) के प्रधान नरेंद्र अग्रवाल ने बताया फरीदाबाद के उद्योगपति पर्यावरण प्रति हमेशा से सजग रहे है और विभिन्न मौके पर जागरूक करने के साथ अलग अलग जगह को हरा भरा करने का प्रयास किया जाता रहा है, इस साल हमने एक लक्ष्य लिया है कि सेल्फी विद प्लांटेशन 2 अभियान के माध्यम से औधोगिक इकाई के साथ साथ अन्य संस्थानों के साथ मिल कर फरीदाबाद में बड़ी संख्या में पेड़ लगाया जाये

पैनल के चेयरमैन एस एस बांगा ने बताया कि अभियान के पहले दिन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फरीदाबाद के अलग अलग इंडस्ट्रीज जैसे शिवालिक प्रिंट, स्टार वायर इंडिया, ग्लोब HI-फॉब्स, GKN Driveline इंडिया, रामको स्टील्स, इंडो ऑटोटेक, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, विक्टोरा ऑटो, सनफ्लेम, इंडो ऑटोटेक, प्रणव विकास इंडिया, भारत गियर्स, आर के फोर्ज, Alchem इंटरनेशनल, एडवांस फोर्जिंग्स, वमानी ओवरसीज द्वारा पीपल, इमली, नीम, बरगद, पापड़ी, बेल, आम आदि अलग अलग स्थानों पर लगभग 1650 पौधे लगाया गया | इस अभियान के तहत पहले चरण में अलग अलग शैक्षिणक संसथान, सामाजिक संगठन, औधोगिक इकाई लोगो को जागरूक करने के साथ साथ स्थानों को चिन्हित करने का प्रयास किया जायेगा और मानसून आते अभियान में तेजी लाई जाएगी | बाटा स्थित फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय पर सभी के लिए पौधे उपलब्ध करवा गया है |

कंपनी ने लगाए पौधे :
स्टार वायर इंडिया 350
ओरिएंट इलेक्ट्रिक : 250
Alchem International 200
प्रणव विकास इंडिया 200
भारत गियर्स 150
इंडो ऑटोटेक : 140
विक्टोरा इंडस्ट्रीज : 100
शिवालिक प्रिंट : 75
विक्टोरा ऑटो : 50
रामको स्टील्स 36
वमानी ओवरसीज 36
एडवांस फोर्जिंग्स 21
सनफ्लेम : 20
ग्लोब HI-Fabs 10
आर के फोर्ज 5
GKN Driveline इंडिया 6.